बेगुसराय, जुलाई 11 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की पहसारा पूर्वी पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकहा ररिऔना में गुरु शिष्य संवाद का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सरोज कुमार महतो ने की। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह दिन गुरु की पूजा और सम्मान के लिए मनाया जाता है। गुरु हमें ज्ञान, बुद्धि और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। छात्रों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हमें अपने गुरु के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय में योग के प्रति जागरूकता के लिए अंतिम घंटी योग के लिए निर्धारित किया गया। शिक्षक मनीष कुमार ने बच्चों को योगासन करवाया। बच्चों ने शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...