गढ़वा, मार्च 28 -- भवनाथपुर। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी में कार्यरत सहायक अध्यापक धीरेंद्र पाल शुक्रवार को विद्यालय में अचेत होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीरावस्था में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित सरकारी शिक्षक बबन सिंह और सहायक अध्यापक धीरेंद्र पाल पर कक्षा दो के छात्र-छात्राओं से दो घंटे तक कमरे में बंद कर सिर-पैर दबवाने और गंदी-गंदी गालियां देने का मामला प्रकाश में आया था। मामला प्रकाश में आने के बाद बीडीओ नंदजी राम गुरुवार को विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के क्रम में उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों से घटना की जानकारी ली। जांच के क्रम में घटना की पुष्टि हुई। उसके बाद बीडीओ ने आरोपी शिक्षकों से स्पष्टीकरण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.