धनबाद, मार्च 6 -- झरिया झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद प्रखंड झरिया के नया प्राथमिक विद्यालय 4नमबर सब्ज़ी बागान झरिया -1 में खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें चार तरह के खेल का आयोजन किया गया। खेल आयोजन में सभी प्रतिभागी ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस महोत्सव को सफल बनाने में सहयोगी शिक्षक विक्रम केशरी, प्रभारी संजय कुमार प्रजापति, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीलम देवी, माता समिति सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...