मुंगेर, फरवरी 6 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सहरसा के संगणक कक्ष में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति एवं सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह डीएम ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में कुछ कर सकें इसके लिए हमें विद्यालय में रोजगारपरक शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए। आज का युवा जिस तनाव और अवसाद से गुजर रहा है उससे निपटने के लिए खेल को सबसे महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यालय में अधिक से अधिक खेल गतिविधियों को आयोजित करने का सुझाव दिया। तथा अपनी तरफ से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। शैक्षिक गतिविधियों में सुधार हेतु सुझाव दिया कि बोर्ड परीक्षार्थियों को मॉडल प्रश्न पत्र अधिक से अधिक हल कराए जाएँ, तथा कक्...