पाकुड़, जनवरी 21 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी में मंगलवार को जन्मोत्सव सह तिथि भोज का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सामूहिक रूप से जन्मोत्सव मनाया एवं एक साथ तिथि भोजन किया। कार्यक्रम को लेकर बीइईओ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में समानता, सहयोग, आपसी प्रेम एवं संस्कारों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक साहा, सेतु गाइड शिक्षिका आरती साहा सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। फोटो संख्या - 06 - तिथि भोजन सह जन्मोत्सव में केक काटते बच्चे, उपस्थित बीइईओ व शिक्षक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.