दुमका, जनवरी 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पांचवी एवं आठवीं के छात्र-छात्राओं के अभिभावक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में आयोजित कराया गया। समारोह में कक्षा पांचवी एवं आठवीं के विद्यार्थियों के यूनिट टेस्ट में प्राप्त अंक उनके अभिभावकों को दिखाया गया एवं अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई, प्रगति एवं व्यवहारिक विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण पद्धति, शिक्षकों की निष्ठा और विद्यार्थियों के समग्र विकास में विद्यालय के प्रयासों की काफी प्रशंसा की। कई अभिभावकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रगति और अभिभावक-शिक्षक समन्वय में वृद्धि होती है। इस अवसर पर विद्यालय प्रब...