मैनपुरी, अक्टूबर 4 -- पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं का मास्टर डाटा विद्यालयों द्वारा अपडेट करके लॉक नहीं किया जा रहा। डाटा अपडेट करने के लिए कई बार डीआईओएस, जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए लेकिन विद्यालय ध्यान नहीं दे रहे। डीआईओएस ने अंतिम नोटिस जारी करते हुए पांच अक्तूबर तक मास्टर डाटा लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं का मास्टर डाटा अपडेट कर लॉक करने के निर्देश विद्यालयों को कई बार जारी किए गए। दूरभाष और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा गया। लेकिन मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले इस कार्य में विद्यालयों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। विद्यालयों की इस लापरवाही से छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.