दरभंगा, अप्रैल 7 -- बहादुरपुर प्रखंड के मनोरा गांव स्थित मध्य विद्यालय को छह किमी दूर कर्पूरी ठाकुर उच्च विद्यालय में विलय कर दिया गया है। इस विभागीय आदेश से स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। विद्यालय स्तर पर ग्रामीण अपना विरोध जता चुके हैं। रामनवमी के बाद ग्रामीण जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष विरोध जताएंगे। मध्य विद्यालय मनोरा में नामांकित छात्र-छात्राओं के अभिभावक इस निर्णय को लेकर चिंतित हैं। गणेश चौधरी, वीरेंद्र कुमार चौधरी, बेचन कुमार झा, चंद्रशेखर चौधरी, प्रदीप चौधरी, संदीप कुमार चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, केदार चौधरी, देवनारायण चौधरी, रीता देवी, अलका झा, सुनीता देवी, कंचन झा, किशोरी देवी, दिनेश चौधरी, गौतम कुमार चौधरी, चुन चुन देवी, प्रदीप चौधरी, खुशी चंद्र चौधरी आदि ग्रामीण अभिभावकों ने बताया कि मध्य विद्यालय मनोरा को सरकारी आदेश...