सहरसा, फरवरी 2 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि । प्रखंड में विद्यालयों से जुड़ी भूमि व भवन समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी दीपेश कुमार से मिला। सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, सलखुआ प्रमुख सरिता संगम व उटेसरा मुखिया अनिल महंत ने आवेदन सौंपते हुए मध्य विद्यालय गौरी पिपरा व उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर की स्थिति से अवगत कराया। बताया गया कि कोसी कटाव से प्रभावित मध्य विद्यालय वर्षों से अस्थायी रूप से संचालित है, जिससे 370 छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। वहीं उच्च विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण से मैदान सिमटता जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने भवन निर्माण, भूमि मापी व बाउंड्री वाल निर्माण की मांग की। डीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.