मधेपुरा, जनवरी 8 -- मधेपुरा। जिले में सेन्ट्रल स्कूल भवन के लिए सदर प्रखंड के पड़रिया में सात एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गयी है। जमीन की डीड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। चिन्हित जमीन का शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय पटना संभाग के सदस्य निरीक्षण करेंगे। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर पूर्णेन्दु मंडल, केन्द्रीय विद्यालय सोनपुर के प्राचार्य राजेश कुमार और केन्द्रीय विद्यालय सहरसा के प्राचार्य मोनिका पांडे शामिल रहेंगे। प्राचार्य मोनिका पांडेय ने बताया कि टीम के द्वारा जमीन का निरीक्षण करने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...