मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- शहर में संचालित आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रबंध कमेटी को लेकर सवाल उठन लगे है। संयुक्त हिंदू मोर्चा के पदाधिकारियों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर समिति का नाम बदलकर चुनाव कराने के लिए पदाधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। इस मामले में डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन कर संयुक्त हिंदू मोर्चा के पदाधिकारियों ने कमेटी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संयुक्त हिन्दू मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पहुंचे। डीआईओएस कार्यालय के गेट पर उन्हें तला लगा मिला, जिसके बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह लिपिक के कमरे में पहुंच गए और डीआईओएस कार्यालय के गेट पर लगे ताले का विरोध किया। लिपिकों ने उन्हें समझाते हुए समस्या पूछी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.