मेरठ, फरवरी 1 -- दौराला। बीआरसी केंद्र सिवाया पर शनिवार को संगोष्ठी हुई। इसमें विकास खंड दौराला के प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों के उन्मुखीकरण के लिए वक्ताओं ने विचार रखे। मुख्य अतिथि दौराला ब्लॉक प्रमुख शर्मिष्ठा भंडारी, समाजसेवी ऋषिपाल भंडारी और समाज सेविका संध्या त्यागी ने एबीएसए शिवकुमार के साथ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने विद्यालय प्रबंध समिति के गठन और महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। शिवकुमार ने डीपीटी और शारदा कार्यक्रम के माध्यम से धनराशि का सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में प्रेषित करने, निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालय को निपुण बनाने, विद्यालय प्रबंध समिति, ऑपरेशन कायाकल्प के सफल संचालन के लिए दिशा निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख शर्मिष्ठा भंडारी ने विद्यालय से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन ...