मऊ, फरवरी 10 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गोंठा बीआरसी पर विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्षों और सचिवों (प्रधानाध्यापकों) का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हो गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र के 132 विद्यालयों के सचिव और अध्यक्ष शामिल रहें। उन्हें प्रबन्ध समिति के उद्देश्य, गठन एवं संरचना, कार्यकाल तथा उसके कार्य एवं दायित्व की विस्तृत जानकारी दी गई। संदर्भदाता अशोक यादव ने बताया कि विद्यालय समाज का दर्पण होता है, और बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। इसलिए हम सब का दायित्व है कि हम बच्चों की शिक्षा के लिए सफल योगदान प्रदान करें। अखिलेश कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समितियों को विद्यालय की सुरक्षा-संरक्षा, शैक्षिक वातावरण सुदृढ़ करने तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। रामाधार ...