गंगापार, फरवरी 20 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र मांडा में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के संस्थापकों और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्षों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गयी। इस प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया और विद्यालय प्रबंध समिति को चलाने व उसके संचालन की बारीकियां को सीखा। प्रशिक्षण की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी नीलम शाक्यवार ने किया। प्रशिक्षण का संचालन अरुण कुमार तिवारी, केशव प्रसाद तिवारी और गिरीश तिवारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जयशंकर दूबे, प्रशांत द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, होरीलाल, अमरेश चंद, विनय मिश्रा, संदीप आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...