चम्पावत, जुलाई 12 -- टनकपुर अटल उत्कृष्ट रामरतन लाल भगवत सरन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति और अभिभावक समिति का गठन हुआ है। दीपा देवी प्रबंध समिति और ईश्वरी देवी को पीटीए का अध्यक्ष बनाया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनीत जोशी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति और शिक्षक अभिभावक समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष के अलावा बेनीराम को एसएमसी का उपाध्यक्ष और सीमा तिवारी को पीटीए का कोषाध्यक्ष चुना गया है। प्रधानाचार्य विनीता जोशी दोनों समितियों की सचिव होगी। गठन प्रक्रिया के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका बिंदु चंद, विनीता कुमार, ममता बिष्ट, रेखा पाल, शबाना अंजुम आदि मौजूद थे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.