गंगापार, दिसम्बर 19 -- भीषण ठंड और कोहरे से ग्रामीणों को राहत देने की नीयत से पंडित दीना नाथ विद्या मंदिर चकडीहा, मांडा के प्रबंधक आशीष तिवारी ने बामपुर गांव के एक दर्जन से अधिक चिंहिंत स्थानों पर अलाव की व्यवस्था उपलब्ध करायी। शुक्रवार को भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए मांडा के गंगातट पर बसे बामपुर गाँव निवासी पंडित दीना नाथ विद्या मंदिर चकडीहा, मांडा के प्रबंधक आशीष तिवारी व उनकी टीम ने बामपुर गाँव के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था उपलब्ध करायी। ऊषा देवी एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित पंडित दीना नाथ विद्या मंदिर द्वारा हर वर्ष ठंडी के मौसम में अलाव व कंबल वितरण के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...