बेगुसराय, दिसम्बर 2 -- भगवानुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को प्राथमिक, मिडिल व हाई स्कूलों के प्रधानों की बैठक में शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता बीडीओ सह प्रभारी बीईओ ने की।बैठक में हाउस होल्ड सर्वे, यू डाइस पोर्टल पर इंट्री करने, ई शिक्षा कोश पर बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने पर जोर दिया गया। साथ ही, स्कूल को मिले कंपोजिट ग्रांट की राशि खर्च करने और एफएलएन कीट के वितरण की समीक्षा की गई। साथ ही, स्कूल में एमडीएम का संचालन मीनू के अनुसार और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मौके पर एमडीएम बीआरपी मो. दाऊद, कमल कुमार मौर्य, एचएम रईस उद्दीन, भारती कुमारी सहित विभिन्न स्कूल के प्रधान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...