दुमका, फरवरी 2 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ को शुक्रवार रात असमाजिक तत्वों द्वारा नष्ट कर दिया गया। इसकी जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब स्कूल में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका ललिता कुमारी सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक विद्यालय पहुंची। इसके बाद मामले की जानकारी लिखित रूप से हंसडीहा की पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय कैम्पस में करीब 500 पौधे लगाए गए थे। जिसमें करीब 50 पौधे को असमाजिक तत्वों द्वारा नष्ट कर दिया गया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बताया गया कि रात में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा विद्यालय में लगने लगता है। वहीं शरारती तत्वों द्वारा शराब की बोतलों को विद्यालय परिसर में ही फोड़ कर गंदगी फैला दिया जाता है। इससे पहले भी कई दफे शरारती तत्वों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.