कटिहार, जनवरी 29 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत अंतर्गत कटरिया गांव स्थित प्लस टू पद्मनाभ उच्च विद्यालय के प्रांगण में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। विद्यालय परिसर के बीचोंबीच लगा यह ट्रांसफार्मर कभी भी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता है। विद्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए आते हैं। ऐसे में खुले और असुरक्षित स्थान पर ट्रांसफार्मर का होना बच्चों के लिए जोखिमपूर्ण बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों एवं अभिभावकों में भी इसे लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज हरिजन ने बताया कि विद्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने या सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने के लिए कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है। इस संबंध में वरीय प...