मुरादाबाद, मार्च 18 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास भवन का उच्च प्राथमिक विद्यालय पसियापुरा में निर्माण को लेकर परिसर में खड़े पेड़ों का कटान ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बावजूद कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों से नायब तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारी की नोंकझोंक हुई, तो पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ दिया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पसिया पुरा पदार्थ में उच्च प्राथमिक विद्यालय के निकट कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय के छात्रावास भवन का निर्माण उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में कराया जाना है। ग्रामीण इसका लंबे समय से जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय का उच्चीकरण इंटरमीडिएट कॉलेज बनाया जाना चाहिए, ताकि इसी गांव के बच्चे लाभान्वित हो सके। उच्च प्राथमिक विद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.