दुमका, फरवरी 6 -- दुमका। केन्द्रीय बालिका म0 विद्यालय दुमका के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली वर्ग 08 की होनहार छात्रा भूमि कुमारी, वर्ग 06 की छात्रा अन्नु कुमारी, निखत परवीन, वर्ग 05 की छात्रा साहिबा खातून, वर्ग 04 की छात्रा संध्या कुमारी, वर्ग 03 की छात्रा पूजा कुजूर, गुड़िया कुमारी, वर्ग 2 की छात्रा आरोही कुमारी,वर्ग 01 की छात्रा शिवानी कुमारी एवं वर्ग 02 के छात्र राजा कुमार को विद्यालय का आईडियल अवार्ड प्रदान कर विद्यालय परिवार द्वारा शुक्रवार को सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्टेनशिला मुर्मू ने कहा कि कुछ नया सीखने की लालसा एवं अनुशासन जीवन मे सफलता के शिखर पर पहुँचने के लिए प्रमुख अस्त्र एवं मूल मंत्र है, इसे जीवन मे जरूर अपनाए। शिक्षिका राजकुमारी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय ज्ञान प्राप्ति का प्रमुख...