गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- भर्रोह। गोला क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भर्रोह के गेट से बुधवार दोपहर प्रधानाध्यापक की बाइक चोरी हो गई। प्रधानाध्यापक रामकृष्ण शुक्ला ने बताया कि विद्यालय परिसर में जलजमाव होने के कारण बाइक गेट पर खड़ी की थी। पढ़ाई के दौरान एक युवक बाइक लेकर भाग गया। बच्चों ने पीछा किया, लेकिन वह नहीं पकड़ा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...