दुमका, जनवरी 9 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत फिटकोरिया ग्राम स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप गुरुवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन विद्यालय के गार्ड पर विद्यालय में विभिन्न पदों पर नियुक्ति कराने के नाम पर पैसे लेने, विद्यालय में कार्य हेतु पैसे लेकर नियुक्ति करने व कुछ दिनों में ही कर्मियों को कार्य सें निष्कासित करने, मनमाने तरीके सें विद्यालय में कर्मियों की नियुक्ति करने के विरोध में किया गया। इस बीच विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध अभाविप के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जम कर नारे बाजी भी किया। धरना के दौरान फिटकोरिया गांव की रीता देवी ने बताया कि कुछ महीनों पूर्व ग्राम के ही प्रधान फूलसारिया देवी व संजय भंडारी नामक व्यक्ति जो विद्यालय ...