बोकारो, मई 20 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी स्थित उच्च विद्यालय अंगवाली में बीते शनिवार/रविवार की रात शरारती तत्वों द्वारा विद्यालय के गोदाम(हॉल) रखे हुए कुर्सी, गैता व कुदाल सहित कुछ कीमती लकड़ी भी चुरा लिया गया। सोमवार को विद्यालय के कमरे के खोले जाने के क्रम में यह पता चला। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निभा आयिंद ने लिखित रूप से इसकी जानकारी सर्वप्रथम मुखिया धर्मेंद्र कपरदार को दी। लिखा है कि चोरी की वारदात की जांच पड़ताल कर ऐसे शरारती तत्वों को दंडित किया जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...