बिजनौर, फरवरी 10 -- अफजलगढ़। गांव अगवानपुर स्थित मीरी पीरी खालसा अकादमी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय अखंड पाठ का भव्य समापन किया गया। श्रद्धा, उत्साह, गरिमा के साथ आध्यात्मिक वातावरण में विद्यालय का स्थापना दिवस के साथ मनाया गया। आयोजन धार्मिक परंपरा के निर्वहन सहित एकता, सेवा, संस्कार और सामूहिक चेतना का प्रेरणादायक बन गया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक बाबा अनूप सिंह वीर जी के संरक्षण और सान्निध्य में अखंड पाठ का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। श्रद्धा, समर्पण और भक्ति से ओत प्रोत पाठियों के उच्चारण ने सम्पूर्ण परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रार्थना, कथा-वाचन, कविता, पाठ, कविश्री एवं शब्द गायन की भावपूर्ण प्रस्तुत करके वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनप्...