सोनभद्र, मई 15 -- विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली में एक स्कूल के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखा सामान को चुरा लिया। प्रधानााध्यापक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को दिए तहरीर में प्रधानाध्यापक मीरा यादव ने कहा कि महुली ग्राम पंचायत स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने स्कूल के स्टोर रूम का बुधवार की रात ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। चोरों ने कक्षा सात की किताबें, इको क्लब किट, तगाड़ी, गिलास सेट, एक बोरी चावल, एक बोरी गेहूं,आटा आदि चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि चोरी से विद्यालय परिवार के लोगों में भय व्याप्त है। अगर इसी तरह का वारदात चोरों द्वारा की जाती रही तो विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से दिए जाने वाले उपकरणों व सामानों की सुरक्षा कैसे होगी। जानकारी के बाद पुलिस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.