प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- लालगंज। लीलापुर थाना अंतर्गत पतुलकी गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पांच अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे उसकी बेटी को भाई स्कूल से सौ मीटर पहले रोड पर उसकी सहेली के घर सगरा सुन्दरपुर बाजार छोड़ कर चला गया। सहेली और उसकी बेटी दोनों सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सगरा सुन्दरपुर में 10वीं की छात्रा हैं। शाम तक जब बेटी घर नहीं आई तो सहेली के घर पता किया गया। पता चला कि उसकी बेटी भी घर नहीं लौटी थी। विद्यालय से जानकारी करने पर पता चला कि दोनों छात्राएं स्कूल ही नहीं पहुंची थीं। खोजबीन के बाद छात्राओं का नहीं पता लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लीलापुर एसओ मनोज कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की जा रही है। छात्राओं को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.