जमुई, फरवरी 17 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय धरमपुर के दर्जनों बच्चे अपने अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे स्कूल परिसर से पैदल यात्रा पर निकल पड़े। बच्चों के हाथों में तख्तियां थीं और गूंजते नारे थे- "हमें ठेकेदार नहीं, हमें शिक्षा चाहिए", "पढ़ेंगे तो तभी बढ़ेंगे, तभी बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर"। बच्चों का यह कारवां करीब सात घंटे की पैदल यात्रा के बाद दोपहर लगभग 1 बजे जिला मुख्यालय पहुंचा। जहां जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा और मांगें रखीं। बच्चों और अभिभावकों का कहना है कि मध्य विद्यालय धरमपुर में करीब 300 बच्चों का नामांकन है, लेकिन विद्यालय की बुनियादी संरचना बेहद जर्जर है। स्कूल में कुल तीन कमरे हैं, जिनमें से एक पहले ही पूरी तरह खराब हो चुका है। उस कमरे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.