आजमगढ़, मई 20 -- लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद में एक निजी विद्यालय के डायरेक्टर पर रिसेप्शनिस्ट ने छेड़खानी करने और बंदूक दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता का कहना है कि उसने वर्ष 2019 से 2024 तक रजिस्ट्रेशन के पटल पर नौकरी की। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर मिर्जा असद बेग स्टाफ के चले जाने के बाद विद्यालय के कार्य को लेकर उसे रोक लेते थे। उसके साथ छेड़खानी करते। इसकी शिकायत परिजनों से करने पर बदनाम करने की धमकी देते हुए विद्यालय से निकाल दिया। बाद में आरोपी ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने असद बेग के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.