जौनपुर, फरवरी 2 -- जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के गयासपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय का रविवार की रात चोर दरवाजा तोड़कर टैबलेट और अन्य सामान उठा कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह जब सुबह स्कूल पहुंचे तो देखा कार्यालय के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो वहां से टैबलेट और अन्य सामान गायब था। उन्होनें बीईओ अमरेश कुमार सिंह को घटना की सूचना दी। उनके निर्देश पर पुलिस को जाकर तहरीर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.