बहराइच, मार्च 19 -- रिसिया,संवाददाता। नगर पंचायत रिसिया के वार्ड शास्त्री नगर में प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प के नाम गड़बड़ी की गई है। ऐसा आरोप लगाकर वार्ड सभासद ने जांच की मांग की है। शास्त्री नगर वार्ड सभासद आकाश गुप्ता ने मुख्य मंत्री से लेकर जिला धिकारी तक को प्रेषित पत्र में आरोप लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2017 से 2023 के मध्य वार्ड शास्त्री नगर ने स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प कराया गया था। कायाकल्प कार्य के दौरान छत की मरम्मत नहीं हुई। खिड़कियां और जर्जर दरवाजे नही बदले गए,साथही रसोई घर की मरम्मत भीनही हुई ,और गेट भी नही लगाए गए थे। सब कार्य केवल कागज पर ही हुए थे, जिसकी वजह से बच्चो के शिक्षण कार्य में बाधा आ रही है। जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.