पूर्णिया, फरवरी 18 -- विद्यालय की राशि गबन के आरोपी शिक्षक को मिला वेतन धमदाहा, एक संवाददाता। विद्यालय की राशि गबन के आरोप से घिरे एक शिक्षक को छह वर्ष बाद वेतन भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। जबकि संबंधित शिक्षक द्वारा विद्यालय की राशि, कैश बुक एवं खातों का प्रभार अब तक नहीं सौंपा गया है। मामले को लेकर विभागीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार धमदाहा प्रखंड के मध्य विद्यालय मिल्की रंगपुर में पदस्थापित एक शिक्षक पर वर्ष 2019 में प्राथमिक विद्यालय रंगपुर में पदस्थापित रहने के दौरान लगभग 16 लाख रुपये गबन का आरोप लगा था। आरोप सामने आने के बाद विभागीय जांच शुरू हुई, लेकिन नियोजन इकाई धमदाहा ने बिना ठोस कारण के शिक्षक का तबादला मध्य विद्यालय मिल्की रंगपुर कर दिया। विद्यालय की राशि का हिसाब नहीं देने के कारण विभाग ने उनके वेतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.