प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- कुंडा, संवाददाता। मीरादेवी इंटर कॉलेज लोदीपुर बिहार के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है। वैष्णवी त्रिपाठी 94 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय की टॉपर बनी। आराधना यादव 91.50 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर तथा अदिति पांडेय 91.33 अंक तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने सम्मानजनक स्थान बनाकर घर परिवार के साथ ही विद्यालय का नाम रोशन किया है। शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय त्रिपाठी ने विद्यालय में पहले और दूसरे स्थान पर रही छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संजय त्रिपाठी ने कहा वैष्णवी ने जिस तरह से बगैर किसी कोचिंग के खुद से मेहतन कर इस मुकाम को हासिल किया है उससे दूसरे बच्चो को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.