बेगुसराय, फरवरी 13 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के समसा स्थित सिया लषण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की जमीन पर स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव का विरोध करते हुए स्पष्ट किया है कि विद्यालय की ओर से किसी भी प्रकार का अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी नहीं किया गया है। प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार ने बताया कि विद्यालय की कुछ भूमि बखरी प्रखंड के बागवान क्षेत्र में भी अवस्थित है। इसी भूमि में से खाता नंबर 185 के खेसरा 689, 690, 681, 686, 682, 683, 688, कुल रकवा लगभग दो एकड़ सात कट्ठा स्टेडियम निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि जमींदारी सर्वे के अनुसार यह जमीन खाता 42 के खेसरा 14/541 एवं खेसरा 15/542 के अंतर्गत आती है जिसकी लंबाई लगभग 115 मीटर तथा चौड़ाई 95 मीटर है। प्रधानाध्यापक के अनुसार, इस संबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.