सोनभद्र, जनवरी 27 -- विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे 0 बभनी ब्लाक केप्राथमिक विद्यालय रंदह का मामला 0 गणतंत्र दिवस पर कक्ष में बैठे थे ग्राम प्रधान और कुछ बच्चे 0 विद्यालय परिसर के अतिरिक्त कक्ष में पढ़ते हैं बच्चे बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रंदह में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विद्यालय कक्ष की छत का प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया। हालांकि उसमें मौजूद ग्राम प्रधान और कुछ बच्चे बाल-बाल बच गए। इसके बाद सभी को अतिरिक्त कक्ष में बैठाया गया। बभनी ब्लाक केप्राथमिक विद्यालय रंदह में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा था। विद्यालय के जर्जर घोषित एक कक्ष में ग्राम प्रधान और कुछ बच्चे बैठे हुए थे। इसी दौरान विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरने लगा। प्लास्टर गिरने पर ग्राम प्रधान और म...