गंगापार, फरवरी 19 -- तहसील क्षेत्र के घटवा बाजार चौराहे पर स्थित श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज में विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण और चारदीवारी तोड़े जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय प्रबंधन ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी करछना को शिकायती पत्र देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। प्रबंधन के अनुसार वर्ष 1962 में स्थापित इस इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 12 तक कला एवं विज्ञान वर्ग में लगभग सत्रह सौ छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। विद्यालय परिसर की सुरक्षा हेतु वर्ष 1972 में चारदीवारी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि एक फरवरी 2026 की रात्रि में गांव के प्रधान द्वारा उक्त चहारदीवारी को गिरा दिया गया तथा मलबा भी हटवा दिया गया। सुबह विद्यालय खुलने पर प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...