हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को ओखलकांडा ब्लॉक का दौरा कर बीते दिनों आए आंधी तूफान में हुए नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों को जल्द नुकसान की भरपाई करने को कहा। विधायक कैड़ा ने बताया कि बीते दिन तेज बारिश और आंधी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटरानी के भवन की छत उड़ गई थी। छात्र छात्राओं को पठन पाठन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को जल्द छत को सही करने को कहा है। साथ ही ओलावृष्टि से किसानों के हुए नुकसान का जायजा लिया। कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को जल्द नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.