दरभंगा, मई 17 -- जाले, एक संवाददाता। पहलगाम की लोमहर्षक घटना के बाद आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान देश पर 'ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य और सटीक प्रहार से संबंधित उत्कृष्ट सैन्य प्रदर्शन से गौरवान्वित देशवासियों और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से रतनपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिक्षक चंद्र भूषण मिश्र, विभा कुमारी आदि के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग शामिल थे। इस यात्रा में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक तिरंगा लहराते एवं भारत माता की जय का जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे। तिरंगा यात्रियों पर ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की और शरबत पिलाई। विद्या...