लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के निगोहां क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमीलिया खेड़ा की एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोप है कि वह छात्राओं से बर्तन धुलवाने, झाडू लगवाने और बाथरूम साफ करवाने जैसे कार्य कर रही थी। बताया जा रहा है कि विद्यालय के कुछ बच्चों से नियमित रूप से सफाई और बर्तन साफ कराने का काम लिया जाता था। इस बात की जानकारी जब छात्रों ने अपने अभिभावकों को दी तो परिजन स्कूल पहुंचे और इसका विरोध किया। छात्राओं का आरोप है कि शिकायत करने के बाद शिक्षिका का व्यवहार अधिक खराब हो गया। वह छात्राओं से और काम करवाने लगी। पीडित छात्राओं के अनुसार अभिवावकों ने इस बारे में शिक्षिका से बात करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.