मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बिगड़ने को लेकर एक शिक्षक को निलंबित किया गया है। मामला राजकीय बुनियादी विद्यालय, दोकड़ा, सरैया का है। निलंबित शिक्षक राजेश कुमार झा को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय मड़वन के मुख्यालय में अटैच किया गया है। इनके विरूद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा। डीपीओ के निर्देश पर विद्यालय संचालन में अनियमितता एवं अन्य बिन्दुओं की जांच से संबंधित रिपोर्ट कार्यक्रम पदाधिकारी ने सौंपी है। उसके आधार पर डीपीओ ने विशिष्ट शिक्षक राजेश कुमार झा पर सुसंगत धारा के अन्तर्गत निलंबन की कार्रवाई की। जांच में विद्यालय का शैक्षणिक माहौल खराब करने, शैक्षणिक गतिविधि, पठन-पाठन आदि में अभिरुचि नहीं लेने, उच्चाधिकारी के आदेश/निदेश की अवहेलना करने, अभिभावक व ग्रामीणों के साथ कुलश व्यवहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.