मधेपुरा, फरवरी 19 -- पुरैनी, संवाद सूत्र।मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान बुधवार को कुरसंडी पंचायत के बलिया गांव स्थित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एमडीएम पदाधिकारी सचिन कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को मध्याह्न भोजन से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन परोसना है। इस दौरान मध्याह्न भोजन की पंजी की भी जांच की गयी। मध्याह्न भोजन के भंडारण कक्ष की साफ सफाई और रसोईया को भी कई आवश्यक सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि मध्यान भोजन में किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...