देवघर, मार्च 11 -- पालोजोरी प्रतिनिधि अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महतोडीह में आईसीटी लैब का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में यूएमएस महतोडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार महतो ने खागा थाना व बीआरसी पालोजोरी में आवेदन देकर लिखित रूप से सूचना दी है। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण महतो ने दिए गए आवेदन में जिक्र किया है कि नित्य दिन की भांति वह अपने अन्य सहयोगी सहायक अध्यापक सुबोध सिंह के साथ सुबह स्कूल पहुंचे तो देखा कि चोरों ने आईसीटी कक्ष का ताला व इंटरलॉक तोड़कर अंदर रखें 8 पीस बैटरी, इन्वर्टर, यूपीएस व इस्टेबलाजर आदि की चोरी कर ली है।दिए आवेदन में यह भी जिक्र है कि सभी सामानों की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए बतायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.