समस्तीपुर, फरवरी 6 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पंडित टोल टभका में बुधवार की रात चोरों ने पहले तो विद्यालय का ताला तोड़ा और चोरी की। उसके बाद दूसरा ताला जड़कर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर विद्यालय के हेड मास्टर मुकेश कुमार ने स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत की है। कहा है कि वे 3 फरवरी को विद्यालय संचालन के बाद कक्ष में ताला जड़कर अपने घर चले गये। गुरुवार को विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय सह भंडार कक्ष में दूसरा ताला लटका हुआ था। ताला खोलने का प्रयास किया तो नहीं खुला। काफी मशक्कत के बाद ताला तोड़कर कमरा खोला गया तो सामान यत्र तत्र बिखरा पड़ा था। दो बोरा चावल गायब था। चोरों ने ट्रंक से लगभग 50 थाली, एफएलएम कीट, खेल सामाग्री, रजिस्टर एवं अन्य कागजात गायब कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...