मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसधना गांव के पठखौली मजरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार तिवारी और प्रधान निर्मला देवी ने सोमवार को थाने में तहरीर दे दी है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि एक साल के दौरान तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है। इसके पहले चोरों ने 50 थाली, गैस चूल्हा सिलेंडर और तीन कुंतल खाद्यान्न पर हाथ साफ किया था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि विद्यालय में चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा। वहीं, प्रधान निर्मला देवी ने कहा कि जब चोरी की घटना की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की जाती है तो पुलिस खुलासा कैसे करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...