गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- मांझागढ़ । थाना क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिपाहखास में रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। विद्यालय परिसर में तोड़-फोड़ कर विद्यालय को क्षति पहुंचाई । सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों ने टूटा ताला देखकर इसकी लिखित सूचना मांझागढ़ थाना पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...