गंगापार, मार्च 3 -- चोरों ने विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़ सारा सामान पार कर दिया। प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में इसके संबंध में तहरीर दी है। फूलपुर कोतवाली अन्तर्गत संविलियन विद्यालय पिड़ौना के रसोईघर का बीती रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। कमरें से तीन बड़े भगोने, एक सिलेंडर, एक बड़ी परात, पैंतीस किलो चावल, तीस किलो गेहूं, पंद्रह किलो आटा, पैंतीस थाली, एक छोटा भगोना उठा ले गए। सुबह जब विद्यालय खुला तो अध्यापकों की इसपर नजर पड़ी। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.