गंगापार, फरवरी 19 -- क्षेत्र के संविलियन विद्यालय कुरहरा का ताला तोड़कर अज्ञात चोर विद्यालय से कंप्यूटर व अन्य सामान गायब कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लवकुश पटेल ने पुलिस को सूचना दी कि चोरों ने सीपीयू मानीटर, बैटरी, कैमरा व अन्य सामान ताला तोड़कर गायब कर दिया। कंप्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण सामान चोरी होने से कंप्यूटर की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सुबह जब वे अध्यापकों संग विद्यालय पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ था और सामान गायब थे। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...