विकासनगर, फरवरी 19 -- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटी-बावर में कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर उपकरण चोरी कर लिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस संबंध में राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि राजस्व ग्राम कुणा रेगुलर पुलिस क्षेत्र सीमा में आता है। मामला रेगुलर पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है। प्रधानाचार्य केसी टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह जब वह विद्यालय पहुंचे तो कंप्यूटर कक्ष का ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने तत्काल राजस्व पुलिस को सूचना दी। पीटीए अध्यक्ष को मौके पर बुलाकर कंप्यूटर कक्ष को चैक किया गया तो वहां से कंप्यूटर उपकरण गायब मिले। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि राजस्व ग्राम कुणा रेगुलर पुलिस क्षेत्र सीमा में आता है। थाना पुलिस को विद्यालय में हुई च...