गोरखपुर, फरवरी 2 -- झंगहा। थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर, झंगहा में शनिवार की रात चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़कर मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) से संबंधित बर्तन और गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह ग्रामीणों को हुई, जिन्होंने इसकी सूचना विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका संगीता दुबे को दी। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरों ने रसोई घर का दरवाजा तोड़कर एमडीएम के लिए रखे बर्तन व गैस सिलेंडर चोरी कर लिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी विद्यालय के रसोई घर में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चोरी के कारण विद्यालय में मध्यान्ह भोजन नहीं बन सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...