चतरा, सितम्बर 11 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का ट्रांसफार्मर 2 दिन पूर्व जल गया है । इसकी सूचना पर बीडीओ सोमनाथ वंकिरा व विद्युत विभाग के जेई तरुण कुमार कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे । इस दौरान उन्होंने कहां की जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा ताकि बच्चियों को पठन-पाठन में कोई परेशानी ना हो। इस मौके पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की वार्डन बबली यादव ने बीडीओ व जेई के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.